28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर
नीमराना: खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Play video

नीमराना: खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

माजरीकलां क्षेत्र के कायसा गांव में मंगलवार सुबह एक शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना नीमराना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त
Google source verification

नीमराना में माजरीकलां क्षेत्र के कायसा गांव में मंगलवार सुबह एक शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना नीमराना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कायसा गांव निवासी देशराज यादव के रूप में की, जो एक पर्यावरण प्रेमी थे। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है, क्योंकि आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को खेत में फेंका गया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए नीमराना डीएसपी सचिन शर्मा, थाना प्रभारी और एफएसएल टीम के साथ डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही।

यह भी पढ़ें:
राजगढ़: रेलगाड़ी से कटकर युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच