27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर
बस स्टैंड की नाली में मिला नवजात का शव, पुलिस ने शुरू की जांच
Play video

बस स्टैंड की नाली में मिला नवजात का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

बस स्टैंड की नाली में एक नवजात शिशु का शव मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सफाई कर्मचारियों ने नाली की सफाई के दौरान नवजात का शव देखा और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।
Google source verification

अलवर जिले के खेड़ली कस्बे में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। हिंडौन रोड स्थित बस स्टैंड की नाली में एक नवजात शिशु का शव मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सफाई कर्मचारियों ने नाली की सफाई के दौरान नवजात का शव देखा और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उप-जिला अस्पताल भेज दिया। खेड़ली थाना अधिकारी धीरेंद्र ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि आसपास के क्षेत्रों से जानकारी जुटाई जाएगी।

गौरतलब है कि हिंडौन रोड का यह बस स्टैंड काफी समय से बंद पड़ा है और यहां कोई नियमित गतिविधियां नहीं होती हैं। ऐसे में इस नवजात के शव का यहां मिलना कई सवाल खड़े करता है। पुलिस इस मामले में हर संभव एंगल से जांच कर रही है ताकि दोषियों का पता लगाया जा सके। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गहरी नाराजगी जताई और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें:
अब अलवर की पानीपत से होगी सीधी कनेक्टिविटी, दिल्ली जाने की नहीं पड़ेगी जरुरत