
मालाखेड़ा पंचायत के गांव-देहात में अघोषित विद्युत सप्लाई से नाराज ग्रामीण ने उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित T20 विद्युत कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इसी दौरान तेज गर्मी के चलते एक युवक बेहोश हो गया और धरती पर गिर गया। बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी पीछे के गेट से जाकर अपने कार्यालय में बैठ गए। विरोध होने के बाद T20 के अधिकारियों ने सुपरिटेंडेंट इंजीनियर जयपुर विद्युत वितरण निगम तथा उद्योग नगर थाना क्षेत्र के सहायक अभियंता कार्यालय को तुरंत मोबाइल फोन में पत्र से अवगत कराया और विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।
यह भी देखें
अलवर: कावड़ लाने में महिलायें भी नहीं पीछे, देखें वीडियो
युवक के होश में आने पर कार्यालय के कुछ कर्मचारियों पर अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप है। खेड़ली सैयद, केरवाजाट, डाडा, ककराली जाट, सालपुर, भजीट, साल पुरी सहित मालाखेड़ा क्षेत्र के बरखेड़ा जमालपुर मुंडिया मोहम्मदपुर सोहनपुर बरखेड़ा लिली सोता का बस मिर्जापुर ढाकपुरी पीला ढाबा सहित सैकड़ों गांव में विद्युत कटौती से लोग परेशान हैं। बाबूलाल मीणा ने बताया कि उद्योग नगर थाना क्षेत्र के T20 से सप्लाई बंद करने के कारण 33 केवी ग्रेड सब स्टेशन से जुड़े हुए गांव में अंधेरा बना रहा। इसलिए धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अभद्र व्यवहार तथा गाली गलौज करने पर उस कर्मचारियों को सस्पेंड करने की मांग की गई।
शराब ठेका खोले जाने का विरोध, लोगों ने प्रदर्शन कर निकाला जुलूस