12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

पिकअप जब्त कर 19 पशुधन कराए मुक्त, गौशाला में भेजा 

गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में  एक्सप्रेसवे से एक पिकअप से 14 पाडे और 5 भैंस को मुक्त कराया। तीन लोगों को भी डिटेन कर पिकअप को जब्त किया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे करौली-गंगापुर से पशुधन को खरीद कर लाए थे, जो काटने के लिए हरियाणा फिरोजपुर के बूचड़खाने में जा रहे थे। पुलिस […]

Google source verification

गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में  एक्सप्रेसवे से एक पिकअप से 14 पाडे और 5 भैंस को मुक्त कराया। तीन लोगों को भी डिटेन कर पिकअप को जब्त किया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे करौली-गंगापुर से पशुधन को खरीद कर लाए थे, जो काटने के लिए हरियाणा फिरोजपुर के बूचड़खाने में जा रहे थे। पुलिस ने पकड़े गए पशुधन की कीमत 5 लाख बताई है। डिटेन किए आरोपियों ने बताया कि वह करौली से भैंस खरीदते थे। प्रति सप्ताह एक गाड़ी हरियाणा फिरोजपुर के लिए भेजते थे। पुलिस ने पशुधन को विराट नगर की गोशाला में भिजवाया है। पशुधन का पशु चिकित्सक डॉक्टर प्रेमसिंह मीणा ने मेडिकल किया। भैंस से भरी पिकअप का रेणी से एनिमल्स राइट की टीम पीछा कर रही थी। पुलिस को सूचना देकर चिड़बाई नसवारी के समीप गाड़ी को पकड़ लिया।