27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर
पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी; शांतिपूर्ण रैली निकली, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Play video

पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी; शांतिपूर्ण रैली निकली, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

अनुसूचित जाति जनजाति आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति की ओर से मालाखेड़ा कस्बे में धरना प्रदर्शन और रैली का आयोजन किया गया। जहां पुलिस प्रशासन की सीएलजी की मीटिंग, समझाइश, स्कूल कॉलेज का अवकाश, शराब की दुकान बंद रहने के कारण बुधवार को बंद शांतिपूर्ण तरीके से रहा।
Google source verification

अनुसूचित जाति जनजाति आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति की ओर से मालाखेड़ा कस्बे में धरना प्रदर्शन और रैली का आयोजन किया गया। जहां पुलिस प्रशासन की सीएलजी की मीटिंग, समझाइश, स्कूल कॉलेज का अवकाश, शराब की दुकान बंद रहने के कारण बुधवार को बंद शांतिपूर्ण तरीके से रहा। नवीन बस स्टैंड पर मीटिंग का आयोजन करने के बाद कस्बे के बाजार से होकर रैली निकाली गई। उसके बाद तहसील मुख्यालय पर आकर एसडीएम मालाखेड़ा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया। उपखंड अधिकारी देवी सिंह, तहसीलदार मेघा मीणा, थाना अधिकारी हितेश कुमार, अतिरिक्त पुलिस जाप्ता रैली के दौरान आगे चला। जिससे पूरी तरीके से शांति बनी रही। वहीं संघर्ष समिति की ओर से मालाखेड़ा कस्बे के अंदर ही दुकान बंद करने का निर्णय रखा। इसी वजह से ग्राम पंचायत महुआ खुर्द, बांदीपुर, दादर, कलसाडा, श्याम गंगा, सुमेल व अन्य गांव की दुकान खुली रही। वहां पर किसी भी प्रकार का कोई विरोध प्रदर्शन नहीं किया।