3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

लोहा व्यापारी पर फायरिंग के शेष तीन आरोपी पुलिस ने पकड़ें 

राजगढ़-अलवर सड़क मार्ग के मध्य स्थित सैनी पेट्रोल पंप के समीप लोहा व्यापारी पर फायरिंग करने के मामले में खुलासा करते हुए शेष तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एएसपी ग्रामीण डॉ. प्रियंका यदुवंशी ने बताया कि

Google source verification

राजगढ़-अलवर सड़क मार्ग के मध्य स्थित सैनी पेट्रोल पंप के समीप लोहा व्यापारी पर फायरिंग करने के मामले में खुलासा करते हुए शेष तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एएसपी ग्रामीण डॉ. प्रियंका यदुवंशी ने बताया कि 24 अक्टूबर को राजगढ़ कस्बा निवासी लोहा व्यापारी हरिशंकर गुप्ता मूनपुर लोहा गोदाम से राजगढ़ आ रहे थे। जिनको अज्ञात बदमाश ने कार से पीछा कर टायर में गोली मारकर गाड़ी आगे लगवाकर रुकवाई।

इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्यवाही करते हुए टीम गठित की गई। गठित टीम ने कार्यवाही करते हुए तकनीकी सहायता से घटना से खुलासा करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य सरगना दौसा जिले के महवा थाने का हिस्ट्रीशीटर भगवान सहाय उर्फ काडू पुत्र दिलीप सिंह मीणा को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को वारदात में शामिल शेष तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमे बहतुकलां थाना क्षेत्र के पंकज, महेंद्र कुमार व ज्ञानचन्द को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे वारदात में प्रयुक्त देशी कट्टे को भी बरामद किया। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में मामले दर्ज है। पुलिस आरोपियों से फायरिंग करने के मामले में पूछताछ के लिए जुट गई है।