5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

RRS प्रमुख मोहन भागवत के अलवर आवागमन को लेकर चल रही तैयारियां, देखें वीडियो 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत शुक्रवार शाम को आश्रम एक्सप्रेस ट्रेन से अलवर आएंगे। वे 17 सितंबर तक अलवर जिले के प्रवास पर रहेंगे। भागवत के सानिध्य में 15 सितम्बर को होने वाले स्वयंसेवकों के एकत्रीकरण कार्यक्रम के स्थान में परिवर्तन किया गया है। पहले स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण कार्यक्रम भगत सिंह सर्किल […]

Google source verification

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत शुक्रवार शाम को आश्रम एक्सप्रेस ट्रेन से अलवर आएंगे। वे 17 सितंबर तक अलवर जिले के प्रवास पर रहेंगे। भागवत के सानिध्य में 15 सितम्बर को होने वाले स्वयंसेवकों के एकत्रीकरण कार्यक्रम के स्थान में परिवर्तन किया गया है। पहले स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण कार्यक्रम भगत सिंह सर्किल स्थित नवीन हायर सेकंडरी स्कूल के मैदान में रखा गया था, लेकिन उक्त कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब यह कार्यक्रम 15 सितम्बर को सुबह 6.30 बजे इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित होगा।

पांच दिवसीय प्रवास के दौरान भागवत यहां प्रांत कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे। वहीं, उधर, भागवत के आगमन से पहले शहर भगवा रंग में रंगा नजर आ रहा है। शहर में कई जगहों पर उनके स्वागत में सजावट की गई है। उनके अलवर प्रवास की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। गुरुवार सुबह इस संबंध में संघ के स्थानीय पदाधिकारियों की बैठक भी आयोजित की गई।