
रैणी उपखण्ड़ क्षेत्र के डोरोली ग्राम पंचायत मुख्यालय पर संचालित राजकीय भवानी राम पालीवाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रधानचार्य और शिक्षक आपस में उलझ पड़ें। शिक्षकों को आपस में झगड़ता देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान प्रधानाचार्य और शिक्षक ने एक दूसरे पर जमकर आरोप लगाए। दरअसल, ये पूरा मामला स्कूल के पैसे (रद्दी बेचना आदि कार्य) को लेकर हुआ है। विवाद इतना बढ़ गया कि ग्रामीणों की मोजुदगी में स्कूल के गेट पर ताला लगा दिया गया।