जिलेभर से ञ्च पत्रिका. भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा बुधवार को बानसूर के ज्ञानपुरा गांव में हरिदास महाराज मंदिर से शुरू हुई। वहां से वह नाराणपुर होते हुए थानागाजी पहुंची। थानागाजी से भर्तृहरि तिराहे व नटनी के बारे में सभा का आयोजन हुआ। यहां से मालाखेड़ा होते हुए देर रात को पिनान पहुंची। नटनी का बारा में उप प्रतिपक्ष नेता राजेन्द्र राठौड़ व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि राजस्थान में जनता के दर्शन के लिए आया हूं। पांडूपोल में लेटी हुई प्रतिमा और भर्तृहरि के मेले की चर्चा की। उत्तर प्रदेश सरकार का गुणगान किया। जिसमें महिला अपराध, खनन माफिया और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बताया।
बानसूर. ज्ञाानपुरा में परिवर्तन संकल्प यात्रा का हरिदास महाराज मंदिर पर स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व यूआईटी चेयरमैन देवी ङ्क्षसह शेखावत एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य महेंद्र यादव की अगुवाई में मुख्य अतिथि प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़, पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी,अशोक परनामी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण ङ्क्षसह बगड़ी को शेखावत की ओर से तलवार भेंट कर स्वागत किया गया। इस मौके पर राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को प्रदेश की भ्रष्टाचारी सरकार को उखाडऩे का संकल्प दिलाया। इस मौके पर भाजपा नेता सज्जन मिश्रा, सत्यवीर यादव, अंकुर दायमा, श्याम जगत तंवर, मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा, महेश कटारिया, यात्रा के जिला प्रभारी महा ङ्क्षसह चौधरी, शशिकांत बोहरा, जयप्रकाश शर्मा सहित मंडल पदाधिकारी एवं ज्ञानपुरा के ग्रामवासी मौजूद रहे।
नारायणपुर. भाजपा परिवर्तन संकल्प यात्रा दोपहर साढ़े बारह बजे नारायणपुर मिनी सचिवालय के सामने पहुंची। यहां पर भाजपा मंडल व कार्यकर्ताओं ने स्वागत सभा का आयोजन करने की तैयारी की हुई थी। लेकिन परिवर्तन संकल्प रथ मात्र एक मिनट रूका और अभिवादन के बाद रवाना हो गया। भाजपा मंडल की और से की गई तैयारियां धरी की धरी रह गई । लोग अंजादा लगा रहे है कि मौके पर भीड़ नहीं आने के कारण स्वागत सभा नहीं की गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश कपुरिया ने बताया कि समय परिस्थितियों के अनुसार यहां स्वागत सभा नहीं की गई। कार्यकर्ताओं मे कोई गुटबाजी नहीं है। यात्रा में भीड़ जुटाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था।
अकबरपुर. भर्तृहरि तिराहे से मालाखेड़ा जगह-जगह कार्यकर्ता दमखम दिखाते नजर आए। भीड़ जुटाने के लिए लोक कलाकारों की ओर से कार्यक्रम नटनी का बारा परसा का बास बिजवाड़ और मालाखेड़ा में आयोजित हुआ। नटनी का बारे में नेत्री ङ्क्षरकी वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। जिसमें करीब 30 ट्रैक्टर यात्रा में स्वागत के लिए पहुंचे और परिवर्तन यात्रा के आगे चले। नटनी का बारा में चार जेसीबी पर चढकऱ कार्यकर्ताओं ने यात्रा में फूल बरसा कर स्वागत किया। महिला कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के मुखोटे पहन कर आकर्षण का केंद्र रही।
टहला में 2800 बीघा जमीन की हुई बंदरबांट
थानागाजी. भाजपा की परिवर्तन यात्रा की सभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने मुख्य सभा स्थल विद्यालय खेल मैदान में सम्बोधित करते हुए राजस्थान की गहलोत सरकार को हर मामले में विफल बताते हुए जमकर कोसा। उन्होंने बीते दिनों थानागाजी में एक दलित महिला के साथ उसके पति के सामने गैंगरेप की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि गहलोत की भ्रष्ट सरकार में कई दिन तक एफआईआर दर्ज नहीं होती है।