5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

राजगढ़:  बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में निकली ध्वजा रैली 

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में बजरंग सेना की ओर से हिन्दु संगठन एकता कार्यक्रम के तहत शनिवार को राजगढ़ में ध्वजा रैली निकालकर प्रदर्शन किया। बजरंग सेना के जिलाध्यक्ष विष्णु कुमार जांगिड ने बताया कि कस्बे की सैनी धर्मशाला से पूजा-अर्चना के बाद ध्वजा रैली को शेखा की बगीची हनुमान […]

Google source verification

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में बजरंग सेना की ओर से हिन्दु संगठन एकता कार्यक्रम के तहत शनिवार को राजगढ़ में ध्वजा रैली निकालकर प्रदर्शन किया। बजरंग सेना के जिलाध्यक्ष विष्णु कुमार जांगिड ने बताया कि कस्बे की सैनी धर्मशाला से पूजा-अर्चना के बाद ध्वजा रैली को शेखा की बगीची हनुमान मंदिर के महंत नवल दास महाराज ने रवाना किया। रैली में महिला-पुरूष हाथों में ध्वजा व स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर एवं नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। रैली का मुख्य उद्देश्य सनातन एकता व बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन किया गया। रैली कस्बे के तहसील रोड, सराय बाजार, गोल सर्किल, कांकवाडी बाजार, चौपड, अनाज मण्डी होते हुए गणेश पोल मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। जहां सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बजरंग सेना के राष्ट्रीय मंत्री सुनील शर्मा, अजमेर की जिलाध्यक्ष ममता कंवर, जयपुर महिला मोर्चा की अध्यक्ष रेणु प्रजापत, भाजपा मण्डल अध्यक्ष एडवोकेट राहुल दीक्षित, प्रदीप शर्मा, अजय यादव, जिला पार्षद राजेन्द्र शर्मा, प्रदीप महावर, पप्पू जागा, सुनीता शर्मा, संगीता चेयरवाल, कविता सैनी सहित बडी संख्या में महिला-पुरूष मौजूद रहे।