
कोलकाता में महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार के विरोध में लायंस क्लब अलवर मत्स्य, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ईएससीआई मेडिकल कॉलेज स्काउट एंड गाइड फेलोशिप के संयुक्त आह्वान पर शुक्रवार को एक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली शाम 5 बजे शहीद स्मारक से शुरू हुई और चर्च रोड, होप सर्कस, घंटाघर, मेहताब सिंह का तिराहा, भगत सिंह चौराहा, बिजली घर चौराहा, नंगली सर्किल होते हुए शहीद स्मारक पर समाप्त हुई। रैली में शामिल सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए और सरकार से माँग की है कि जल्द से जल्द अपराधियों को कड़ी सजा दी जाए। इस दौरान दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देकर रैली समाप्त की गई।