17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

रामगढ़ उपचुनाव: डिप्टी सीएम दिया कुमारी पहुंची रामगढ़, देखें वीडियो  

रामगढ़ सीट पर उपचुनाव जीतने के लिए प्रमुख राजनीतिक पार्टिया पूरा जोर लगा रही हैं। बीजेपी के उम्मीदवार सुखवंत सिंह के समर्थन में बुधवार को डिप्टी सीएम दिया कुमारी रामगढ़ पहुंची।

Google source verification

रामगढ़ सीट पर उपचुनाव जीतने के लिए प्रमुख राजनीतिक पार्टिया पूरा जोर लगा रही हैं। बीजेपी के उम्मीदवार सुखवंत सिंह के समर्थन में बुधवार को डिप्टी सीएम दिया कुमारी रामगढ़ पहुंची। उन्होंने जिले की रामगढ़ विधानसभा के गोविंदगढ़ और बड़ौदामेव क्षेत्र में भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया और सभी क्षेत्रवासियों से आगामी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुखवंत सिंह को समर्थन देने एवं भाजपा के पक्ष में अधिकाधिक मतदान करने के लिए आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि मैं अखबारों में देख रही थी कि कांग्रेस के प्रत्याशी के खिलाफ धोखे धड़ी के दो मामले दर्ज मुझे रामगढ़ की जनता बताएं कि जो व्यक्ति चुनाव से पहले ही लोगों के साथ धोखा कर चुका है क्या वह जनता के साथ धोखा नहीं करेगा वही हमारे सुखवंत सिंह को लेकर हम सुनते हैं कि वह सज्जन आदमी है। अब आप लोगों को तय करना है कि आप सज्जन को अपना विधानसभा का साथी चुनोगे या फिर धोखेबाज इंसान को ।

वही आज समाज पार्टी से चुनाव लड़ रही सुमन नाजुक ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के सामने भाजपा को समर्थन दिया उन्होंने कहा कि मैं नरेंद्र मोदी जी के विचारधारा से प्रभावित हूं। इसलिए मैं भाजपा को समर्थन दे रही हूं युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें उसे पार्टी का साथ देना है जो देश का साथ दे रही है। इस अवसर पर भाजपा, चुनाव प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री महेन्द्र कुमावत, गोविंदगढ़ प्रधान रशनम गोपाल चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह नरुका सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।