
आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत आज तिजारा फाटक स्थित संघ की शाखा में पहुंचे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत शुक्रवार को अलवर पहुंचे थे। अलवर में भागवत के कई कार्यक्रम है और वे 17 तक अलवर में ही रहेंगे। शनिवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित स्वयंसेवकों के एकत्रीकरण कार्यक्रम के बाद भूरा सिद्ध स्थित मातृ वन में पौधरोपण करेंगे।
16 सितम्बर को जिला संघ चालक अशोक मित्तल के कालाकुआं स्थित आवास पर लंच करेंगे। शाम को भागवत स्कीम नंबर 4 स्थित आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में लगने वाली शाखा में भी भाग लेंगे। भागवत 17 सितंबर को सुबह पावटा जाएंगे। वहां भी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे वापस अलवर लौटेंगे और शाम को शताब्दी ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
यह भी देखें:
VIDEO: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मोहन भागवत पहुंचे अलवर