11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

प्रदूषण से हालात गंभीर, ग्रेप-4 लागू होने के बावजूद यहां डंपिंग यार्ड में जलता रहा कचरा

एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण के कारण ग्रेप-4 की पाबंदियां लागू हैं।

Google source verification

एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण के कारण ग्रेप-4 की पाबंदियां लागू हैं। बावजूद इसके, अलवर जिले के बर्डोद नगर पालिका क्षेत्र में पर्यावरण नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। स्थानीय डंपिंग यार्ड में सफाई कर्मचारियों द्वारा कचरे के ढेर में आग लगाकर निस्तारण किया जा रहा है, जिससे लगातार उठते धुएं के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले की जानकारी लगते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने कचरे को नहीं जलाने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं, जिसमें कचरे को जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।