
अलवर के राजगढ़ में ग्राम पंचायत फिरोजपुर में स्थित मंशा माता मंदिर में शुक्रवार की रात को अज्ञात 3 से चार लोगो ने मंदिर परिसर में रात के करीब 11 से 12 बजे के बीच परिसर ने में लगे 2 दान पात्रों के ताले तोड़कर नकदी चुरा ली। ऐसे लेकर मंशा माता मंदिर के निज पुजारी रामजीलाल भगत ने राजगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि वह रात को मंदिर में सो रहा था तभी मध्य रात्रि में ताला टूटने की आवाज आने पर गए तो देखा की कुछ तीन चार युवक चोरी कर रहे है, तभी मंदिर निज पुजारी रामजीलाल पुत्र कजोड़ मल भगत के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर व उनका मोबाइल फोन छीन कर दान पात्रों में से तकरीबन 50 से 60 हजार रुपए की राशि चुरा ले गए। चोरों ने मंदिर परिसर में मौजूद सीसीटीवी कैमरे के तार तोड़कर पूरी घटना को अंजाम दिया। मौके पर पुलिस चौकी कोठी नारायणपुर हेड कांस्टेबल रमेश चंद मीना मय जाप्ते के पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। हेड कांस्टेबल रमेश चंद ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल निज पुजारी के छीनकर भागे मोबाइल के जरिए चोरों की तलाश जारी है।
स्वतंत्रता दिवस से रक्षाबंधन तक बस-ट्रेनों में यात्रियों की भीड़