31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर
मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर नकदी चुरा ले गए चोर
Play video

मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर नकदी चुरा ले गए चोर

थाना क्षेत्र राजगढ़ (अलवर) के ग्राम पंचायत फिरोजपुर में स्थित मंशा माता मंदिर में शुक्रवार की रात को अज्ञात 3 से चार लोगो ने मंदिर परिसर में रात के करीब 11 से 12 बजे के बीच परिसर ने में लगे 2 दान पात्रों के ताले तोड़कर नकदी चुरा ले गए।

Google source verification

थाना क्षेत्र राजगढ़ (अलवर) के ग्राम पंचायत फिरोजपुर में स्थित मंशा माता मंदिर में शुक्रवार की रात को अज्ञात 3 से चार लोगो ने मंदिर परिसर में रात के करीब 11 से 12 बजे के बीच परिसर ने में लगे 2 दान पात्रों के ताले तोड़कर नकदी चुरा ली। ऐसे लेकर मंशा माता मंदिर के निज पुजारी रामजीलाल भगत ने राजगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

उन्होंने बताया कि वह रात को मंदिर में सो रहा था तभी मध्य रात्रि में ताला टूटने की आवाज आने पर गए तो देखा की कुछ तीन चार युवक चोरी कर रहे है, तभी मंदिर निज पुजारी रामजीलाल पुत्र कजोड़ मल भगत के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर व उनका मोबाइल फोन छीन कर दान पात्रों में से तकरीबन 50 से 60 हजार रुपए की राशि चुरा ले गए। चोरों ने मंदिर परिसर में मौजूद सीसीटीवी कैमरे के तार तोड़कर पूरी घटना को अंजाम दिया।

अगस्त का महीना छुट्टियों है भरा… लगभग आधा महीना निकलेगा मौज में

मौके पर पुलिस चौकी कोठी नारायणपुर हेड कांस्टेबल रमेश चंद मीना मय जाप्ते के पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। हेड कांस्टेबल रमेश चंद ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल निज पुजारी के छीनकर भागे मोबाइल के जरिए चोरों की तलाश जारी है।