16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

फिर आया टाइगर ST-2303, ग्रामीणों में दहशत… वन विभाग ने खेतों में नहीं जाने की दी सलाह 

संभावित खतरे को भांपते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग की टीम को बाघ के दिखने की सूचना दी। अलवर सरिस्का रेंजर शंकर सिंह शेखावत तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

Google source verification

अलवर से एसटी-2303 बाघ हाल ही में सरिस्का बफर जोन से निकला था और हरियाणा के बड्डोज के आसपास के जंगलों से होते हुए कोटकासिम के भगाना गांव में पहुंच गया। जानकारी के अनुसार सुबह-सुबह जब ग्रामीण अपने खेतों की ओर निकले तो उन्होंने बाघ के पैरों के निशान देखे।

यह भी पढ़ें
टाइगर लगातार कर रहा लोगों पर हमला, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

संभावित खतरे को भांपते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग की टीम को बाघ के दिखने की सूचना दी। अलवर सरिस्का रेंजर शंकर सिंह शेखावत स्थिति का आकलन करने और बाघ की गतिविधि के संबंध में जानकारी जुटाने के लिए तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। मिले पैरों के निशानों के आधार पर रेंजर शेखावत ने आसपास के क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी की पुष्टि की। वन विभाग की टीम ने पहुंचते ही ग्रामीणों को सावधानी बरतने और अकेले खेतों में प्रवेश करने से परहेज करने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें
टाइगर ST-2023 से आसपास के गांवों में दहशत, अब इस क्षेत्र में होने की है खबर