
बहरोड़ में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। घटना गांव हमीदपुर के बोर्ड के पास हुई, जहां एक अनियंत्रित मिनी ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मिनी ट्रक सड़क से नीचे गड्ढे में जा गिरा।
जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के बाद घायल मोहित यादव और नितिन यादव को एंबुलेंस की मदद से बहरोड़ के राजकीय जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतक बहरोड़ सदर थाना क्षेत्र के गांव खोहरी के निवासी थे और किसी काम से बाइक पर बहरोड़ जा रहे थे।
घटना के बाद मिनी ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। इस हादसे से इलाके में शोक की लहर है और स्थानीय लोग ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:
कंपनी बाग में खुलेआम चल रहा देह व्यापार, पुलिस टीम पहुंची… कंपनी बाग़ में मचा हड़कंप