
सकट कस्बे स्थित रामेश्वर धाम वीर हनुमान मंदिर में नवनिर्मित चार धाम राम एवं श्याम मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ की शुरुआत शनिवार को कलश यात्रा से हुई। जिससे श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। कस्बे की आसन की डुगरी स्थित ख़ाक नाथ बाबा मंदिर से विधिवत कलश व ध्वज पूजन के बाद कलश यात्रा बैण्ड बाजों की स्वर लहरियों के बीच 551 कलशों के साथ महिलाएं व प्रधान यजमान हरीश गुरुग्राम सिर पर भागवत पोथी व ध्वज लेकर रवाना हुए।
कलश यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों होती हुई थाई वाले हनुमान, रघुनाथ, चतुर्भुजी, चौथ माता, सीता राम, बांके बिहारी मंदिर होते हुए कार्यक्रम स्थल रामेश्वर धाम पहुंचकर धर्म सभा में परिवर्तन हुई। जहां वंदावन के कथावाचक आचार्य कृष्ण भारद्वाज ने भागवत कथा श्रवण का महत्व बताते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत के श्रवण मात्र से ही प्राणीयो के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। मंदिर महन्त रमाकांत जैमन एवं ट्रस्ट अध्यक्ष हरिमोहन शाहरा ने बताया कि यहां कथा प्रति दिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। वही कथा का समापन पूर्णाहुति व मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के साथ 31 जनवरी को होगा।
यह भी पढ़ें:
VIDEO: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने ‘नॉव योवर आर्मी’ कार्यक्रम में युवाओं को किया प्रेरित