पौधरोपण का संदेश देने के लिए एक बालिका ने अनोखा तरीका अपनाया है। 11 साल की बालिका साइकिल यात्रा करते हुए देशवासियों को पौधरोपण का संदेश दे रही है। आराध्या दिल्ली से मुंबई तक की साइकिल यात्रा पर निकली है। रविवार को अलवर से निकलते समय कंपनी बाग में पौधारोपण किया। आराध्या की मां ईशा अलवर की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि मैं बचपन से साइकिल चलाती थी्, लेकिन शारीरिक परेशानी के चलते साइकिल चलाना बंद कर दिया। अब मेरी बेटी मेरा यह सपना पूरा कर रही हैं। उन्होंने बताया कि आराध्या माउंट एवरेस्ट तक जाना चाहती हैं।