अलवर जिले में पिछले कई दिनों से रिमझिम बारिश का दौर जारी है। इस रिमझिम बारिश के बाद जिले के सबसे बड़े बांध जयसमंद में पानी आने लगा है। बता दे मानसून की बारिश में अभी तक ज्यादा पानी नहीं आया था जिससे बांध लगभग खाली सा था। लेकिन पिछले 3-4 दिनों की हल्की बारिश के बाद पानी सही आ रहा है। इसके बाद बांध का स्वरूप निखरने लगा है।
पिछले 24 घंटे से शुक्रवार सुबह 8 बजे तक जिले के थानागाजी में सबसे अधिक 106 एमएम बारिश हुई है, वहीं सबसे कम मालाखेड़ा में 14 एमएम बारिश हुई है। गुरुवार को जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 414 मिमी बारिश हुई थी। इससे हर तरफ पानी-पानी नजर आ रहा है। मौसम विभाग की ओर से अलवर सहित आसपास के जिलों में 12 अगस्त तक जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया है।
यह दी पढ़ें
अलवर में कहां-कितनी बारिश हुई, देखें यहां