10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

VIDEO: प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत विद्यार्थियों को बांटी एग्रीकल्चर किट

पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पिनान में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत कृषि विज्ञान के विद्यार्थियों को एग्रीकल्चर किट का वितरण

Google source verification

पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पिनान में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत कृषि विज्ञान के विद्यार्थियों को एग्रीकल्चर किट का वितरण कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ताओं व उप प्रधानाचार्य उगेश मीणा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। भाजपा कार्यकर्ता सतीश उपाध्याय ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा संचालित कौशल योजना में विधार्थियों को शिक्षा प्रक्रिया में प्राप्त दक्षता का अनुभव प्राप्त करना है। क्योंकि यह दृष्टिकोण विधार्थियों को प्राकृतिक व पर्यावरण प्रक्रिया में ढ़ालकर अनुभव सीखने का अवसर प्रदान करता है।

साथ ही आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा प्रदान करता है।वहीं उप प्रधानाचार्य उगेश मीणा ने बताया कि शिक्षा के साथ साथ कौशल कार्यों के प्रति विधार्थियों का रूझान बढ़ाने की यह पहल हितकारी होगी। किट के माध्यम से विधार्थियों को पर्यावरण संरक्षण व आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलेगा। इनके अलावा रतन लाल सैनी ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए स्वरोजगार की ओर अग्रसर होने की जानकारी दी। व्यावसायिक प्रशिक्षक लाल चन्द गुर्जर व प्रवीण जाट ने पौधा रोपण से लेकर वयस्क अवस्था तक काम में ली जाने वाली कृषि किट की उपयोगिता बताई। इस अवसर पर कृषि विज्ञान विषय के 35 छात्र छात्राओं को कृषि किट वितरित की गई। कार्यक्रम में प्रवीण कुमार सिद्ध, रघुवीर दयाल सैनी, राजेन्द्र सैन, भाग्यशाली सैनी, रघुनंदन सिंह, अनिल मीणा सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।