Video : अलवर कृषि उपज मंडी में ग्वार के भाव हुए स्थिर, कपास की बढऩे लगी मांग
जिले की कृषि उपज मंडी में ग्वार के भाव चार साल से स्थिर बने हुए हैं। इससे ग्वार की आवक भी कम होती जा रही है। इधर, इन दिनों मंडियों में कपास की आवक बढ़ गई है। हालांकि, सरसों की आवक में भी कमी देखने को मिली रही है।