
सकट.कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित श्री थाई वाले हनुमान मंदिर में शुक्रवार को भजन संध्या का आयोजन हुआ। मंदिर के पुजारी पं रूप किशोर जैमन ने बताया की भजन संध्या कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ सखी मंडल सकट की महिला कलाकार गीता पारीक ने गजानंद महाराज पधारो कीर्तन की तैयारी है। भजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान भजनों पर महिला श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। इस मौके पर मंदिर को आकर्षण रोशनी से सजाया गया वहीं मंदिर में विराजित हनुमान जी की प्रतिमा की सुगंधित पुष्पों से फूल बंगला झांकी सजाई गई। भजनों संध्या कार्यक्रम का समापन महाआरती के साथ किया गया। इस दौरान हनुमान जी को भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
यह भी पढ़ें:
अलवर: ट्रक की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत, एक महिला गंभीर घायल