काली मोरी फाटक स्थित बाबा हीरानाथ की 96वीं बरसी पर उनकी प्रतिमा का अभिषेक किया गया और आरती की गई। इस दौरान भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों भक्तों के साथ संतों ने प्रसादी पाई। बाबा के धूने को फूलों से सजाया गया। आश्रम में भी विशेष रोशनी की सजावट की गई। बाबा के धूने के दर्शन करने के लिए सुबह से ही भक्तों की कतार लगी रही। दोपहर में महिलाओं ने भक्ति गीतों से बाबा की महिमा का गुणगान किया। शाम को बैँडवादन से आरती की गई। इसमें बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। अलवर के साथ साथ हरियाणा, दिल्ली, जयपुर, भरतपुर, यूपी व एमपी से भी बाबा के भक्तों ने यहां ढोक लगाई।