24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर
VIDEO: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को बजट में मिली सौगात, लोगों ने जताई खुशी
Play video

VIDEO: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को बजट में मिली सौगात, लोगों ने जताई खुशी

बजट घोषणा में नारायणपुर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को क्रमोन्नत किया है। नारायणपुर चिकित्सालय 2007 में 30 बेड में क्रमोन्नत किया गया था।
Google source verification

बजट घोषणा में नारायणपुर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को क्रमोन्नत किया है। नारायणपुर चिकित्सालय 2007 में 30 बेड में क्रमोन्नत किया गया था। उसके 18 साल बाद 30 बेड से बढ़ाया गया है। जिसकी गुरुवार को बजट बहस के जवाब में वित्त मंत्री दिया कुमारी ने घोषणा की है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बैठ बढ़ाने की घोषणा के बाद शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष संदीप सैनी की मौजूदगी में पटाखे चलाकर लड्डू बांटकर खुशी जताई है।

कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री तथा विधायक देवीसिंह शेखावत का आभार जताया है। नारायणपुर क्षेत्र की जनता को अब स्वास्थ्य के क्षेत्र में और सुविधाएं मिलेंगी। बैड बढ़ने के साथ ही सभी सुविधाओं में भी इजाफा मिलेगा तथा चिकित्सकों के पदों में में बढ़ोतरी होगी। क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य की सुविधाएं मिलेंगी। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सुल्तान सैनी, चेयरमैन पुत्र भवानीशंकर सैनी, जलेसिंह मीणा, जयराम सैनी, मुकेश गोठवाल सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:
Alwar News: सरकार ने की नई घोषणा, कन्या महाविद्यालय के साथ मिली ये सौगात