12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

VIDEO: 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

खैरथल थाना पुलिस टीम ने 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश बलराज उर्फ बिल्लु को गिरफ्तार कर लिया है।

Google source verification

खैरथल थाना पुलिस टीम ने 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश बलराज उर्फ बिल्लु को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बलराज हत्या के प्रयास के मामले में खैरथल थाना और कोतवाली थाना, जिला अलवर में लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक अलवर द्वारा बलराज पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था, और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी। पुलिस टीम ने आसूचना संकलित कर आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी और अंततः उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस का कहना है कि बलराज की गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।