28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर
VIDEO: देवनारायण जयंती धूमधाम से मनाई, भंडारे का आयोजन
Play video

VIDEO: देवनारायण जयंती धूमधाम से मनाई, भंडारे का आयोजन

पिनान कस्बे के काली पहाड़ी गांव स्थित देवनारायण भगवान के मंदिर में मंगलवार को गुर्जर समाज की ओर से देवनारायण जयंती धूमधाम से मनाई गई।
Google source verification

पिनान कस्बे के काली पहाड़ी गांव स्थित देवनारायण भगवान के मंदिर में मंगलवार को गुर्जर समाज की ओर से देवनारायण जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और मंदिर परिसर भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। जयंती समारोह के तहत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही प्रसिद्ध गायक पार्टियों ने भगवान देवनारायण की महिमा का बखान किया। गायकी के माध्यम से देवनारायण भगवान की गाथा सुनाई गई, जिसे श्रद्धालुओं ने बड़े भक्ति भाव से सुना। समारोह में समाज के गणमान्य लोग भी शामिल हुए और भगवान देवनारायण से क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा और श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान देवनारायण का आशीर्वाद लिया।