12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

VIDEO: गेट बंद होने से दंडोति देने वाले श्रद्धालु परेशान 

मालाखेड़ा क्षेत्र की ओर से पांडुपोल हनुमान मंदिर जाने वाले दंडोति देने वाले श्रद्धालु सिलीबेरी नाका  मुख्य द्वार  बंद कर देने से उनका प्रवेश नहीं मिला। जिसको लेकर श्रद्धालुओं में गहरा रोष व्याप्त है। इस रास्ते से किसी भी श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं दिया गया। वहीं दंडोति दे रहे श्रद्धालुओं के लिए भी भोजन नहीं […]

Google source verification

मालाखेड़ा क्षेत्र की ओर से पांडुपोल हनुमान मंदिर जाने वाले दंडोति देने वाले श्रद्धालु सिलीबेरी नाका  मुख्य द्वार  बंद कर देने से उनका प्रवेश नहीं मिला। जिसको लेकर श्रद्धालुओं में गहरा रोष व्याप्त है। इस रास्ते से किसी भी श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं दिया गया। वहीं दंडोति दे रहे श्रद्धालुओं के लिए भी भोजन नहीं पहुंचा सके। देर शाम तक काफी लोग वहीं पर खड़े रहे आखिर उन्हें वहां से बैरंग लौटना पड़ा। श्रद्धालुओं ने बताया कि होमगार्ड गोपाल ने किसी को नहीं जाने दिया और कहा दूसरे रास्ते से जाओ यह बंद है। श्रद्धालुओं ने बताया कि उनके साथी दंडोति दे रहे हैं। उनके लिए भोजन लेकर जाना है। यहां पर गेट बंद कर रखा है। इसकी कोई सूचना भी नहीं दी गई। बगैर सूचना के ही आना जाना बंद कर दिया जिससे परेशानी हो रही है। श्रद्धालु गोविंद जोशी चेतन शर्मा बाबूलाल ने बताया कि भाद्रपद मास में श्रद्धालु दंडोति देते हैं उनको इस रास्ते से प्रवेश दिया जाना चाहिए हर वर्ष प्रवेश मिलता है।