बहरोड़ जिला अस्पताल में मंगलवार दोपहर एक युवक को पार्किंग से बाइक ले जाते समय रोकना महंगा पड़ गया। पार्किंग ठेकेदार राजेश शर्मा ने बताया कि जब युवक से पार्किंग पर्ची और बाइक के कागजात मांगे गए, तो वह नहीं दिखा सका और गाली-गलौज करने लगा। बाद में युवक ने पांच-छह लोगों को बुला लिया, जिन्होंने अस्पताल में आकर मारपीट शुरू कर दी। अस्पताल में मारपीट की घटना देख कर लोगों की मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोग बचाव करते हुए नजर आए। लेकिन आधा दर्जन युवकों ने एक युवक के साथ लात घूसों से जमकर मारपीट करते रहे। घटना के बाद भी किसी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई।