
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मिनी सचिवालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला ने 10वीं और 12वीं कक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली 20 बालिकाओं को सम्मानित किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर ने बालिकाओं के साथ संवाद करते हुए उनके अनुभव साझा किए और उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय बालिका दिवस हर साल 24 जनवरी को बालिकाओं के अधिकारों, शिक्षा और समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों में बालिकाओं की उपलब्धियों को सराहा गया और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में नए संकल्प लिए गए।
यह भी पढ़ें:
कंपनी बाग में खुलेआम चल रहा देह व्यापार, पुलिस टीम पहुंची… कंपनी बाग में मचा हड़कंप