17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

VIDEO: देवी मां की चैतन्य झांकियां सजाई

नवरात्र पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से होप सर्कस पर चैतन्य देवियों की झांकी सजाई गई।

Google source verification

नवरात्र पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से होप सर्कस पर चैतन्य देवियों की झांकी सजाई गई। सायंकाल माता की ज्योत जगाकर झांकी का शुभारंभ हुआ। झांकी का उद्घाटन संयुक्त व्यापार महासंघ के अध्यक्ष हरमीत सिंह मेहंदीरत्ता, व्यवसायी रमेश चोइथानी, बीके सुशीला दीदी व ममता दीदी ने किया। इस झांकी में मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, मां वैष्णवी और मां काली के चैतन्य रूपों की अद्भुत प्रस्तुति दी गई, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

ब्रह्माकुमारी ममता दीदी ने कहा कि नवरात्र में रात्रि शब्द आज्ञानता, अंधकार, कालीमा, बुराइयां, आसुरियता का प्रतीक है और नव शब्द का अर्थ है नवीनता, नया, नई शुरुआत, शुद्ध- पवित्र। ब्रह्माकुमारी सुशीला दीदी ने कहा कि नारी चाहे तो मां दुर्गा के समान शक्ति रूप बन सकती है। जरूरत है तो उसे अपनी आंतरिक शक्तियों को पहचान कर जागने की। ये झांकी शुक्रवार को भी पुन: सजाई जाएगी।