राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी कल्याण संस्थान अलवर की ओर से प्रथम संभाग स्तरीय मिलन एवं सम्मान समारोह शनिवार को पुलिस अन्वेषण भवन मोती डूंगरी पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक सीबीआई एमएल शर्मा व सेवानिवृत पुलिस महानिदेशक जसवंत संपतराम भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा भी शामिल हुए।