इस बार अच्छी बरसात हुई है। अलवर में सीजन की लगातार बारिश होने के बाद कई दिनों तक बारिश नहीं हुई। लेकिन पिछले दो दिनों से बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है। बुधवार की बारिश के बाद आज सुबह से हल्की बारिश शुरू हो गई। आपको बता दें बारिश ने अलवर में पिछले 24 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब तक जिले में 900 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। इससे पहले 2008 में 847 मिमी और 2003 में 816 मिमी पानी बरसा था। अभी बारिश का दौर चल रहा है, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार बरसात नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।