17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

VIDEO: झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित नकदी जलकर राख 

माचाडी स्थित कोठारी का बास में अज्ञात कारणों के चलते झोपड़ी में आग लग गयी। आग लगने के कारण झोपड़ी में रखा घरेलू सामान सहित करीब 20 हजार रुपये की नकदी जलकर राख हो गई।

Google source verification

कोठीनारायणपुर (राजगढ़) क्षेत्र के गांव माचाडी स्थित कोठारी का बास में अज्ञात कारणों के चलते झोपड़ी में आग लग गयी। आग लगने के कारण झोपड़ी में रखा घरेलू सामान सहित करीब 20 हजार रुपये की नकदी जलकर राख हो गई। मुन्नी देवी ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे उनकी झोपड़ी में आग लग गयी। वे सब लोग झोपड़ी के बाहर सो रहे थे। आग की लपटें देखकर वे सब लोग झोपड़ी से बाहर आ गये।

उन्होंने बताया कि उनकी पुत्रवधु गर्भवती है। उसकी डिलीवरी के लिए करीब 20 हजार रुपये रखे हुए थे। जो आग की भेंट चढ़ गए। जबकि उनकी आर्थिक स्थित पहले से ही बहुत कमजोर है। घनश्याम नायक ने बताया कि सुबह जब आग की लपटें देखी तो बस्ती के आस-पास लोग एकत्रित हो गए। जिन्होंने पास में बने पोखर से पानी लाकर आग पर काबू पाया। जब तक झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। परिजनों का आग के कारण हुए नुकसान के कारण रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने प्रशासन से सहायता की मांग की है।