17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

VIDEO: नवजात बच्ची की मौत के बाद राजगढ़ चिकित्सालय में परिजनों का हंगामा 

टहला थाना क्षेत्र के राजडोली (पीपली वाला) में दो पक्षों के बीच झगड़े में गर्भवती महिला के साथ मारपीट के दौरान गर्भ में पल रहे सात माह की नवजात बच्ची की मौत के बाद राजगढ़ चिकित्सालय में उसका पोस्टमार्टम कराने के मामले को लेकर परिजन आक्रोशित हो गए।

Google source verification

टहला थाना क्षेत्र के राजडोली (पीपली वाला) में दो पक्षों के बीच झगड़े में गर्भवती महिला के साथ मारपीट के दौरान गर्भ में पल रहे सात माह की नवजात बच्ची की मौत के बाद राजगढ़ चिकित्सालय में उसका पोस्टमार्टम कराने के मामले को लेकर परिजन आक्रोशित हो गए।

अलवर के चिकित्सकों से पोस्टमार्टम कराने की मांग करने लगे। पुलिस की काफी समझाइश के बाद परिजन राजगढ़ चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए। एहतियात के तौर पर राजगढ़ पुलिस थाने का जाप्ता चिकित्सालय पहुंचा। मृत नवजात बच्ची का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने फिर हंगामा करते हुए पुलिसकर्मियों को खरी-खरी सुनाई। काफी समझाइश के बाद मामला शांत हो पाया। पुलिस ने हरिराम सहित सात लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:
Alwar News: फेस्टिवल सीजन में यात्रा करना हुआ मुश्किल

टहला थाने के हैड कांस्टेबल जैकम खान ने बताया कि राजडोली (पीपलीवाला) निवासी धौली देवी पत्नी रामदयाल सैनी ने टहला थाने में मामला दर्ज कराया था कि बुधवार को वह खेत पर थी। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग एक राय होकर आए और आते ही खेत की तारबंदी हटाना शुरू कर दिया। उसने मना किया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। एक व्यक्ति ने उसके पेट में लाठी मारी, जिससे उसके पेट में पल रही करीब सात माह की नवजात की मौत हो गई और वह घायल हो गई। उसने मृत बच्ची को जन्म दिया था।

यह भी पढ़ें:
एक-दो दिन में ‘घर’ लौट सकता है ST – 2305