16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

VIDEO: ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों ने सहायता की मांग की

बड़ेर, नांगल, चोमू, पथरोडा समेत कई गांवों में ओले गिरने से खेतों में ओले सुबह 10 बजे तक दिखाई दिये।

Google source verification

मालाखेड़ा उपखंड क्षेत्र में अर्धरात्रि के बाद हुई ओलावृष्टि से सरसों, गेहूं, चना और अन्य फसलों को नुकसान हुआ है। किसान रूप सिंह, महेंद्र सिंह आदि ने बताया की हमारी फसलों को काफी नुकसान हुआ है। बड़ेर, नांगल, चोमू, पथरोडा समेत कई गांवों में ओले गिरने से खेतों में ओले सुबह 10 बजे तक दिखाई दिये। प्रभावित किसानों ने सरकार और प्रशासन से फसल सर्वे कर सहायता की मांग की है। सरपंच भगवती देवी और अन्य ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल कदम उठाने की अपील की है। तहसीलदार मेघा मीणा ने फसल नुकसान का आकलन करने के लिए पटवारियों को निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें:
VIDEO: बारिश के साथ रात में गिरे ओले, सुबह कोहरे के साथ बढ़ी ठंड