24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर
VIDEO: मशरूम उत्पादन की उन्नत तकनीक सीखेंगे किसान
Play video

VIDEO: मशरूम उत्पादन की उन्नत तकनीक सीखेंगे किसान

बजट घोषणा 2024-25 के तहत किसानों को नई तकनीक सिखाने के लिए 40 प्रगतिशील किसानों का दल राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान, नई दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
Google source verification

अलवर. बजट घोषणा 2024-25 के तहत किसानों को नई तकनीक सिखाने के लिए 40 प्रगतिशील किसानों का दल राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान, नई दिल्ली के लिए रवाना किया गया। यह दल 5 मार्च तक मशरूम उत्पादन की उन्नत तकनीक का प्रशिक्षण लेगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर योगेश डांगुर और संयुक्त निदेशक कृषि पीसी मीना ने किसानों से कहा कि संस्थान के विषय विशेषज्ञों से अच्छी तरह से संवाद करें व कृषि में नवाचार करें तथा प्रशिक्षण में सीखी गई मशरूम उत्पादन तकनीकों का अपने गांवों में अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करें व अन्य किसानों को इसके लिए प्रोत्साहित करें। दल का नेतृत्व सहायक कृषि अधिकारी हरी सिंह सैनी कर रहे हैं। इस अवसर पर केएल मीना, मंगतु राम शर्मा, जितेन्द्र फौजदार, एसपी यादव, बीडी पलसानिया सहित अन्य उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें:
Alwar News: सरकार ने की नई घोषणा, कन्या महाविद्यालय के साथ मिली ये सौगात