अलवर के मेवात शिक्षा एवं विकास संस्थान (एमिक) और राजस्थान राइजिंग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को होटल स्वरूप विलास में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर एक बालिका सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में अलवर और खैरथल तिजारा जिलों की 250 से अधिक बालिकाओं ने भाग लिया। सम्मेलन का उद्देश्य बालिकाओं के सशक्तिकरण और उनके शिक्षा एवं विकास को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सत्र आयोजित किए गए, जिनमें बालिकाओं को आत्मनिर्भरता, शिक्षा के महत्त्व और समाज में उनकी भूमिका पर चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने बालिकाओं को प्रेरित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए जरूरी मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर कई प्रेरणादायक कहानियों को साझा किया गया और बालिकाओं को उनकी क्षमताओं को पहचानने और उन्हें मजबूत बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। सम्मेलन में बालिकाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और अपने विचार साझा किए।