16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

VIDEO: बारिश के साथ रात में गिरे ओले, सुबह कोहरे के साथ बढ़ी ठंड 

जिले में शुक्रवार रात्रि में बारिश के साथ ओले गिरे। ओले गिरने से ज्यादातर क्षेत्रों में सरसो की फसल आड़ी पड़ गई। इससे पहले दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही और शनिवार सुबह से कोहरा व बादल छाए हैं।

Google source verification

अलवर जिले में शुक्रवार रात्रि में बारिश के साथ ओले गिरे। ओले गिरने से ज्यादातर क्षेत्रों में सरसो की फसल आड़ी पड़ गई। इससे पहले दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही और शनिवार सुबह से कोहरा व बादल छाए हैं। ठंड बढ़ने से तापमान भी गिर गया। बारिश से फसलों को फायदा हुआ, लेकिन ओलों से नुकसान हुआ। ठंड और कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। बारिश के बाद फसलों में रौनक आ गई है, जो किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। राजगढ़ से किसान महेन्द्र उषाहरा ने बताया कि रात्रि बारिश के साथ करीब 4 मिनट तक ओले गिरे। जिससे उनके खेत में खड़ी सरसो की फसल आड़ी पड़ गई। उन्होंने बताया कि सरसों की फसल में फली आने लग गई। ओलो के साथ हुई बारिश से गेहूं व चने की फसल में कम नुकसान हुआ है।