खैरथल-किशनगढ़ बास में होटल व्यवसायी की हत्या के शेष आरोपियों को गिरफ्तार करने व पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता सहित परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग करते हुए सैकड़ो ग्रामीणों ने खैरथल जिला सचिवालय पहुंच कर जिला कलक्टर डा.आर्तिका शुक्ला व जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों द्वारा सौपे ज्ञापन में गांव गंज निवासी रवि उर्फ़ दीपक सैनी की हुई नर्सन्स हत्या मामले में नामजद छह आरोपियों में से पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बाकी बचे दोनों आरोपियों को तीन दिन में गिरफ्तार करने सहित मामले की जाँच कर रहे रघुवर को हटाया जाये क्योंकि यह आरोपियों का रिश्तेदार है उनके स्थान पर जाँच एडिशनल एसपी से कराये जाने, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाई जाने व मृतक के पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई। कलक्टर डा. आर्तिका शुक्ला ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे सरकार से उचित प्रक्रिया के तहत सहायता दिलाने व नौकरी की बात करेंगी।
वही कलेक्ट्रेट के बाहर खुले परिसर में एसपी मनीष चौधरी ने ग्रामीणों से मांग पत्र लेते हुए आठ दिन में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी सहित जांच बदलने का आश्वासन दिया। इस मौक़े पर गंज गांव के विनोदसैनी, कुंदनलाल,ओमप्रकाश, सुरेश सैनी, विनोद, बाबूलाल,ताराचंद सैनी, प्यारेलाल, बाबूलाल, योगेश सैनी, कन्हैया राम सैनी, संजय,बंटी,मोहित समेत सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।