केंद्रीय मंत्री व अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को बाबा बालकनाथ के साथ तिजारा स्थित चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में नवनिर्मित भोजनशाला और यात्री निवास का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने धर्म और समाज के बीच के संबंधों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में धर्म की व्याख्या से अधिक धर्म को धारण करने की आवश्यकता है।
यह भी पढ़ें:
टाइगर ST-2402 को सरिस्का के जंगल में छोड़ा, देखें ये वीडियो
उन्होंने कहा, यह मंदिर जनमानस को धर्म के प्रति प्रेरित करने और उसे धारण करने की भावना को जागृत कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान महंत बालकनाथ भी उपस्थित रहे, उन्होंने धर्म और सेवा के महत्व पर अपने विचार साझा किए।
इस लोकार्पण समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और जैन समुदाय के लोग मौजूद रहे। नवनिर्मित भोजनशाला और यात्री निवास से तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
यह भी पढ़ें:
सरिस्का से निकले टाइगर को रैणी में ट्रेंकुलाइज कर पकड़ा, देखें वीडियो