भिवाड़ी साइबर सेल द्वारा एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की मोबाइल लोकेशन ट्रेस मामले के बाद जयपुर रेंज के आईजी अजय पाल लांबा बुधवार को भिवाड़ी पहुंचे। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कानून-व्यवस्था और अपराध पर चर्चा की। साथ ही, अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस और जनता के बीच विश्वास मजबूत करने के उपायों पर जोर दिया। साइबर सेल की जांच पर आईजी ने कहा कि गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि आगामी त्योहारी सीजन में सुरक्षा कड़ी करने के लिए पुलिस गश्त, नाकाबंदी, और कैश ट्रांजेक्शन वाले क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे।