बानसूर में चोरो के हौसले बुलंद हो रहे हैं, यह चोरो ने दिनदहाड़े अरावली विहार कालोनी में एक सरकारी शिक्षक के घर को निशाना बनाया और लाखों रुपए कैश व सोने चांदी के गहने लेकर फरार हो गए। पीड़ित शिक्षक संदीप शर्मा ने बताया कि बोर्ड के परिक्षा में ड्यूटी के दौरान बैंक से 1.56 लाख रुपए निकाल कर घर में रखे और वह ड्यूटी पर चला गया।
पीछे से चोरों ने मकान का ताला तोड़कर रुपए चुरा लिये। पीड़ित शिक्षक ने पुलिस को चोरी की सूचना दी। पुलिस एक घंटे के बाद पहुंची ओर घटनास्थल की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि 18 दिन में अरावली विहार कॉलोनी में यह चोरी की दूसरी बड़ी घटना है। बढ़ती चोरी की घटना से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
इससे पहले 17 फरवरी को सीआरपीएफ में तैनात जवान के घर भी चोरी हुई थी। यहां भी चोरों ने लाखो रुपये की नगदी और आभूषण चुराए थे। पुलिस ने पूर्व में हुई चोरी की घटना का खुलासा अब तक नहीं किया है। इस पूरे मामले में पुलिस उपाधीक्षक दशरथ सिंह का कहना है कि क्षेत्र में हुई चोरी की घटना की जानकारी मिली है। पुलिस को मौके पर भेजकर जांच की जा रही है। क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:
स्टूडेंट्स के खातों में पहुंचने लगा पैसा, जल्द करें आवेदन… अंतिम तिथि 31 मार्च