No video available
तालुका विधिक सेवा समिति अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति गोविंदगढ़ के ग्राम सिरमौर में सोमवार को विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर के निर्देशानुसार 8 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन एवं प्रचार प्रसार हेतु डोर स्टेप काउंसलिंग तथा मेगा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। विधिक जागरुकता शिविरों के दौरान राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी के साथ ही रालसा एवं नालसा की स्कीमों,राजस्थान सरकार की विभिन्न योजनाओं कि जानकारी दी आगामी 08 मार्च को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में बताया पीएलवी अनिल कुमार ने बताया कि जागरूकता शिविर का विषय कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकथाम,निषेध एवं निवारण अधिनियम 2013 था कार्यक्रम का संचालन पीएलवी अनिल कुमार ने किया और कहा कि आज महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे-से-कंधा मिलाकर समस्त क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं। इस दौरान अंकित शर्मा एलआरपी, नरेंद्र शर्मा एआरपी, कांता, पूजा, श्याम, राधा कृष्ण, महादेव,लक्ष्मी,एसएचजी समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।
यह भी पढ़ें:
Alwar News: सरिस्का सीटीएच का नया ड्राफ्ट 30 अप्रैल तक करना होगा तैयार