
राष्ट्रीय संत दुर्बल नाथ जयंती एवं विवाह समारोह समिति की ओर से शनिवार को खटीक समाज का सामूहिक विवाह समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समिति के संरक्षक गोपालदास खटीक ने बताया कि इस सामूहिक विवाह समारोह में कुल आठ जोड़ों ने सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। समारोह की शुरुआत सुबह बारात की निकासी से हुई, जो अलवर शहर स्थित खटीक बालिका
छात्रावास बुद्ध विहार से प्रारंभ होकर जेल का चौराहा होते हुए बालक छात्रावास विवाह स्थल पर पहुंची। विवाह स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पाणिग्रहण संस्कार की रस्म पूरी की गई। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जनों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। समारोह में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सामूहिक विवाह को सफल बनाने में सहयोग किया। इस आयोजन के माध्यम से समाज में एकजुटता और परंपराओं को सहेजने का संदेश दिया गया।
यह भी पढ़ें:
VIDEO: जीप और कार में जोरदार टक्कर, घटना CCTV में हुई कैद