17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर
VIDEO: मंत्री संजय शर्मा ने मनाया राजस्थान जल महोत्सव 
Play video

VIDEO: मंत्री संजय शर्मा ने मनाया राजस्थान जल महोत्सव 

जलझूलनी एकादशी पर आज सुबह 11 बजे से सिलीसेढ़ झील की पाल पर मंदिर के पास मंत्री संजय शर्मा ने राजस्थान जल महोत्सव 2024 का कार्यक्रम मनाया।

Google source verification

जलझूलनी एकादशी पर आज सुबह 11 बजे से सिलीसेढ़ झील की पाल पर मंदिर के पास मंत्री संजय शर्मा ने राजस्थान जल महोत्सव 2024 का कार्यक्रम मनाया। जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्ण रूप से भरे हुए तालाब, जलाशयों व बांधों पर आज कई कार्यक्रम किये गए। आयोजन के लिए जल संसाधन मंत्री  सुरेश सिंह रावत ने घोषणा की थी कि इस वर्ष मानसून मेहरबानी पर मरु प्रदेश के लिए यह एक ऐतिहासिक अवसर है, जिसे ‘राजस्थान जल महोत्सव-2024’ के रूप मनाये जाने का निर्णय लिया गया था। मंत्री ने कहा कि इस आयोजन में जनप्रतिनिधियों, किसानों, आम जनता, सामाजिक संस्थाओं और मीडिया की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। महोत्सव के जरिए प्रदेश में जल संसाधनों के बेहतर उपयोग और जल संरक्षण की दिशा में एक मजबूत संदेश दिया जाएगा।