1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर
VIDEO: सांसद खेल उत्सव का शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिखाई हरी झंडी
Play video

VIDEO: सांसद खेल उत्सव का शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिखाई हरी झंडी

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने शनिवार को अलवर में सांसद खेल उत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर की और उसके बाद मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Google source verification

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने शनिवार को अलवर में सांसद खेल उत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर की और उसके बाद मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यादव स्वयं भी मैराथन में शामिल होकर इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचे, जहां खेलों का औपचारिक उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर यादव ने फिटनेस और खेलों के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने युवाओं से खेलकूद में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवनशैली के लिए खेल अत्यंत जरूरी हैं। उन्होंने खेल के क्षेत्र में नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अवसर प्रदान करने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में कई गणमान्य नेता और अधिकारी उपस्थित रहे। हालांकि, राजस्थान सरकार के वन मंत्री संजय शर्मा खराब स्वास्थ्य के कारण समारोह में शामिल नहीं हो सके।

यह भी पढ़ें:
अलवर में 1 लाख सिम कार्ड और मोबाइल बंद … आखिर क्या है इसकी वजह? देखें यहां