सोमवार को अलवर के बाबू शोभाराम राजकीय कला कॉलेज के मुख्य गेट पर NSUI (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। NSUI का आरोप है कि सरकार द्वारा सरकारी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के मुख्य गेटों का रंग भगवा करने का आदेश देकर विभाजनकारी राजनीति की जा रही है।
NSUI के छात्र नेता ओमवीर ने इस मौके पर कहा कि बीजेपी सरकार युवाओं के शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय भगवा रंग को प्राथमिकता दे रही है। ओमवीर का कहना है कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सुधार की जगह धार्मिक प्रतीकों का प्रचार कर रही है, जो ठीक नहीं है।
ओमवीर ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार अहम मुद्दों, जैसे बेरोजगारी और महिलाओं की सुरक्षा, पर चर्चा करने के बजाय धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतीकों को युवाओं पर थोपने का प्रयास कर रही है। NSUI का मानना है कि सरकार को भगवा रंग की राजनीति छोड़कर शिक्षा के बुनियादी मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।