17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

No video available

VIDEO: ट्रेन की चपेट में आने से पैंथर की हुई मौत, पोस्टमार्टम के बाद किया अंतिम संस्कार 

राजगढ़ में ट्रेन की चपेट में आने से नर पैंथर की मौत हो गई। क्षेत्रीय वन अधिकारी राहुल फौजदार ने बताया कि सूचना मिली कि गोठ गांव के एक खेत में रेल लाइन के पास एक पैंथर मरा हुआ पड़ा है। इस पर सहायक वनपाल दिलीप कुमार को मौके पर भेजा।

Google source verification

राजगढ़ में ट्रेन की चपेट में आने से नर पैंथर की मौत हो गई। क्षेत्रीय वन अधिकारी राहुल फौजदार ने बताया कि सूचना मिली कि गोठ गांव के एक खेत में रेल लाइन के पास एक पैंथर मरा हुआ पड़ा है। इस पर सहायक वनपाल दिलीप कुमार को मौके पर भेजा। जहां रेलवे लाइन के पास पैंथर मरा पड़ा था। आशंका है कि पैंथर रेल की टक्कर से घायल होकर वहीं मर गया।

इस पर मृत पैंथर को रेंज परिसर लाया गया। फौजदार ने बताया कि मृत नर पैंथर का शव करीब दो-तीन दिन पुराना था तथा उम्र करीब ढाई वर्ष थी। शव को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय राजगढ़ लाया। जहां वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. मोहनलाल मीना, सकट के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता व ढिगावड़ा के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक कुमार मीना के गठित मेडिकल बोर्ड से मृतक पैंथर का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर तहसीलदार वीपी सिंह नरूका, एएसआई हीरालाल, सहायक वन संरक्षक प्रशान्त कुमार गौड़ आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:
अलवर में यहां बनेगा नया पुलिस थाना, क्राइम पर लगेगी लगाम